फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Prizes distributed to promising students in Rajgarh school

Sirmour News: राजगढ़ स्कूल में होनहारों को बांटे इनाम

Tue, 30 Dec 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Prizes distributed to promising students in Rajgarh school
वैद्य सूरत सिंह स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सालाना कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पीएम श्री वैद्य सूरत सिंह स्मारक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति जिला सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुनील शर्मा थुन्नू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने विद्यालय के वार्षिक क्रिया-कलापों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके उपरांत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कक्षाओं एवं संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 6वीं में अमन और देवांश पुंडीर, कक्षा 7वीं में रौनक कुमारी और आर्यन सिंह, कक्षा 8वीं में दिव्या पुंडीर और अदिति ठाकुर, कक्षा 9वीं में अंशिका और कृतिका, कक्षा 10वीं में अर्पिता और तनु शामिल रहे। कक्षा 11वीं में कला संकाय से सुहानी, विज्ञान संकाय से इतिका ठाकुर और वाणिज्य संकाय से जय सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं 12वीं में कला संकाय से पारुल सिंह, विज्ञान संकाय से सलोनी और वाणिज्य संकाय से सक्षम ठाकुर को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले तथा 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, छात्रवृत्तियां प्राप्त करने वालों, विज्ञान, चित्रकला, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जैलदार, विवेक शर्मा, अनिल पुंडीर, राजेंद्र चौहान, राजेंद्र वर्मा, रत्न हाब्बी, जीवन सिंह तोमर, विक्रम ठाकुर, रघुवीर सिंह और रामकृष्ण ठाकुर सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed