फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Private bus hanging in the ditch, 28 people trapped in the disaster

खाई में लटकी निजी बस, आफत में फंसी 28 जानें

Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Private bus hanging in the ditch, 28 people trapped in the disaster
नौरा गांव में सड़क के बाहर हुआ निजी बस का अगला हिस्सा। - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारग-सोलन मार्ग पर एक बड़ा बस हादसा टल गया। नारग देवथल के नौरा गांव के समीप निजी बस एक मारुति कार को पास देते समय खाई में लटक गई। हादसे के समय बस में 28 लोग सवार थे। इस दौरान बस में अफरातफरी मच गई। बस का अगला हिस्सा खाई की ओर लटकने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी नारग बीडीसी सदस्य आशीष शर्मा ने बताया कि कोट-सोलन रूट पर चल रही निजी बस बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे देवथल से करीब एक किलोमीटर पहले नौरा स्कूल के पास गहरी खाई में लटक गई। बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए थे, इससे बस सड़क किनारे लटक गई। उन्होंने बताया कि बस में करीब 28 सवारियां थीं, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बस नारग से सोलन जा रही थी। उन्होंने बताया कि सामने से आ रही कार को साइड देते समय सड़क का किनारा धंस गया और बस का अगला टायर सड़क से बाहर हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बीच सभी सवारियों को बारी-बारी से बस से बाहर निकाला गया। प्राइवेट बस के मालिक अनिल शर्मा ने बताया कि नौरा गांव के पास जब बस नारग की तरफ से सोलन जा रही थी तो अचानक मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी को पास देते समय बस का एक पहिया धंस गया था। बाद में बस को जेसीबी मशीन की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने के कारण यह हादसा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि इस सड़क पर पड़े गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। बजट का प्रावधान होते ही सड़क दुरुस्त करवाएगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जहां सड़क धंसी से वह स्थान तंग जरूर है, लेकिन किनारे पक्के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed