फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   press divas celebrated in nahan

समाचार की विश्वसनीयता बनाएं रखें मीडिया कर्मी : योगेश रोल्टा

Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
press divas celebrated in nahan
नाहन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते एएसपी योगेश रोल्टा। संवाद
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सिरमौर के एएसपी
विज्ञापन


सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में वक्ताओं और पत्रकारों ने साझा किए विचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला लोक संपर्क विभाग सिरमौर की ओर से सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में रविवार को जिलास्तर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। पीजी कॉलेज नाहन की सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज और अरिहंत स्कूल के निदेशक डॉ. संजीव अत्रि ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।

इस अवसर पर एएसपी ने कहा कि यह दिन समाज में स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है। हमेशा से ही मीडिया लोगों के हितों की रक्षा करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर आधारित कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कर्मियों से आग्रह किया कि समाचार की विश्वसनीयता को बनाए रखे। भ्रामक व तथ्यहीन सूचनाओं को जारी करने से पूर्व तथ्यों को पूर्ण रूप से जांचना आवश्यक है।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज नाहन की सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज ने मीडिया की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए पत्रकारों को सतर्कता, जागरूकता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने एआई के कारण बढ़ती भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. संजीव अत्री वक्ता ने मीडिया में पारदर्शिता की महत्वता पर प्रकाश डाला। साथ ही मीडिया पाठकों एवं दर्शकों को वास्तविक एवं भ्रामक खबरों के बीच में अंतर की परख करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ पत्रकारिता क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन भी देखा जा रहा है। जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिला के प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के पत्रकार व अन्य मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed