फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Prakash Parv program started in Paonta Sahib with Akhand Paath

Sirmour News: अखंड पाठ के साथ पांवटा साहिब में प्रकाश पर्व कार्यक्रम शुरु

Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv program started in Paonta Sahib with Akhand Paath
रविवार दोपहर को भव्य नगर कीर्तन निकलेगा, सोमवार को सजेगा कवि दरबार
विज्ञापन

दशम गुरु गोबिन्द सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर तीन दिन चलेंगे भव्य कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ऐतिहासिक गुरु की नगरी पांवटा साहिब में दशम गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी के 358वें प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ। शनिवार को प्रभातफेरी व अखंड पाठ हुआ। रविवार को भव्य नगर कीर्तन निकलेगा व सोमवार को रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने वाले कवि गुरु गोबिन्द सिंह जी के जीवन से संबंधित रचनाओं की प्रस्तुति देंगे और संगत को निहाल करेंगे।

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान जत्थेदार जोगा सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, पूर्व उप प्रधान हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार जागीर सिंह और उप प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वें प्रकटोत्सव पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिसमें पहले दिन शनिवार सुबह पहले प्रभातफेरी निकाली और उसके बाद अखंड पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार, 5 जनवरी को दोपहर एक बजे से भव्य नगर कीर्तन निकलेगा। नगर कीर्तन में गुरु जी की भव्य पालकी, गतका दल, बैंड पार्टियां व विभिन्न स्कूलों के बच्चे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नगर कीर्तन के लिए भव्य पालकी सजाई जा रही है। जिसमें श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को सजाकर रखा जाएगा। एक बजे दोपहर को पांवटा से मुख्य बाजार होकर नगर कीर्तन बद्रीपुर चौक से वापिस मुख्य गुरुद्वारा साहिब पंहुचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोमवार 6 जनवरी को निशान साहब झुलाए जाएंगे। गुरु जी प्रकटोत्सव पर अमृत संचार, अखंड पाठ होगा व पूरे दिन भर विशेष दीवान सजेगा जिसमें स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

बाक्स...

संगतों के सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी : हरप्रीत सिंह
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन व मैनेजर जागिर सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 358 वें प्रकाश पर्व पर 6 जनवरी को रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा। जिसमे देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने वाले कविगण श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रेरणादायक व शौर्य भरे जीवन से संबंधित रचनाओं की प्रस्तुति देकर संगत को निहाल करेंगे। संगतों के ठहरने व लंगर की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।


बाक्स...
दुल्हन की तरह सजाई जा रही गुरु की नगरी
-गुरु की नगरी पांवटा साहिब में 358 वें प्रकटोत्सव के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मुख्य बाजार व गुरुद्वारा परिसर में दिन भर संगतों के पहुंचने से रौनक रही।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed