फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   population of nahan forty thousand, water supply half

नाहन की 40 हजार आबादी, पेयजल की आपूर्ति आधी

Sat, 09 Apr 2016 06:52 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 09 Apr 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
population of nahan forty thousand, water supply half
water crisis - फोटो : water crisis

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर की करीब 40 हजार आबादी को मात्र 28 लाख लीटर पानी में ही गुजारा करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही नाहन शहर में पानी की किल्लत बढ़ने लगती है जो कि आईपीएच विभाग के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। विभाग ने शहर में पेयजल किल्लत पर नियंत्रण पाने के लिए पंपिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है लेकिन कालाअंब क्षेत्र में बिजली की समस्या के चलते पूरी तरह से पंपिंग नहीं हो पा रही है।


शहर में इस समय खैरी एवं नहर स्वार मुख्य पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति हो रही है। खैरी पेयजल योजना से प्रतिदिन 21 से 22 लाख लीटर तथा नहर स्वार योजना से करीब साढ़े छह लाख लीटर पानी मिल रहा है जो शहर की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। शहर में प्रतिदिन 70 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है। जबकि आपूर्ति मात्र 28 से 29 लाख लीटर हो रही है। ऐसे में विभाग को पानी की आपूर्ति को पूरा करने के लिए ठोस प्रबंध करने पडे़ंगे।
विज्ञापन



विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर में वर्तमान समय में 14 छोटे एवं बड़े वाटर टैंक स्थापित हैं जिनसे हर रोज शहर के हर हिस्से को पानी की सप्लाई होती है। विभाग की ओर शहर में 9 नए टैंक स्थापित करने की प्रपोजल भी बनाई है ताकि शहर में हर जगह पर एक समान पानी वितरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स....
नेहर स्वार योजना पर खर्च होंगे साढ़े 8 करोड़
- शहर की 105 साल पुरानी नहर स्वार पेयजल योजना पर साढ़े 8 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू हो रहा है। इस राशि से पूरी पाइप लाइन चेंज की जाएगी। इससे जहां पुरानी एवं लीकेज पाइपों से निजात मिलेगी, वहीं योजना में 30 से 40 फीसदी पानी की बढ़ोतरी भी होगी।


बाक्स....
खैरी पेयजल योजना पर खर्च होंगे 4.81 करोड़
- शहर की मुख्य खैरी पेयजल योजना पर भी आईपीएच विभाग की ओर से 4 करोड़ 81 लाख की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से स्लाइडिंग जोन में क्षतिग्रस्त हुई पाइपों को चेंज किया जाएगा।



बाक्स.....
पेयजल समस्या नियंत्रण के लिए पंपिंग बढ़ाई जाएगी
- गर्मी बढ़ते ही शहर में पेयजल समस्या बढ़ने लगी है। विभाग की ओर से पेयजल समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए पंपिंग बढ़ाई जाएगी। साथ ही शहर में लगे 250 के करीब कंट्रोल वॉल्ब पर भी नियंत्रण रखा जाएगा ताकि शहर को एक समान पेयजल आपूर्ति हो सके।
           -राजेश मोंगरा अधिशाषी अभियंता आईपीएच नाहन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed