फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta silai gumma nh conditioon is not wel-people facing problem and strke against nh pradhikaran and contractor in ponta sahib

एनएच प्राधिकरण और ठेकेदार के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

Mon, 25 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
ponta silai gumma nh conditioon is not wel-people facing problem and strke against nh pradhikaran and contractor in ponta sahib
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच की खस्ताहाली और ऊंची निकासी नाली को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबा? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई गुम्मा एनएच-707 के अंतर्गत बद्रीपुर चौक से गोंदपुर तक की खस्ताहालत को लेकर एनएच संघर्ष समिति, व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने सोमवार को रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बद्रीपुर से राजबन तक करीब 10 किलोमीटर सड़क के दोनों तरफ 5 फुट ऊंची जल निकासी नाली बनाने का भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे किसानों, मकानों, उद्योगों, दुकानों और प्लॉट के रास्ते ही बंद हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने एसडीएम कार्यालय पांवटा के बाहर एनएच प्राधिकरण और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक मांग पत्र भी भेजा। प्रदर्शन से पूर्व एनएच संघर्ष समिति, व्यापार मंडल और ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक तारुवाला में हुई। इसके बाद एनएच संघर्ष समिति और व्यापार मंडल पांवटा के अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, जीत सिंह बाजवा, तरलोचन सिंह, राजेश चौहान, बलजीत सिंह, तीरथ सिंह, विक्की, अश्विनी गुलेरिया, नानक, धर्म सिंह, भजन सिंह, सन्नी, हरमेल सैनी, करण ठाकुर और राकेश आनंद सहित दर्जनों प्रभावित लोग लघु सचिवालय पहुंचे। यहां लोगों ने एनएच प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एचएच कार्य धीमी गति से चलने पर भी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि बद्रीपुर से गोंदपुर तक का मार्ग बदहाल हो चुका है। कई बार धरना प्रदर्शन की चेतावनी के बाद भी हालत नहीं बदली। अब यहां 5 फुट ऊंची जल निकासी नाली बनाई जा रही है। इससे स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रहीं हैं।

अनिंद्र सिंह ने कहा कि इतनी ऊंची नाली पूरे भारत के किसी राज्य में नहीं बनी है। इस बारे में प्रशासन से स्थानीय जनता, उद्योगपति, व्यापारी, ट्रक यूनियन सभी ने समय-समय पर दखल की मांग की थी। इस मामले में एनएच प्राधिकरण सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके डिजाइन की पुन: समीक्षा की जाए जिससे कम से कम नुकसान हो। बदहाल मार्ग की दशा सुधारी जाए। ऐसा नहीं हुआ तो सड़क जाम की जाएगी। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ समस्या के समाधान को लेकर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed