{"_id":"5fa97b418ebc3e9ba205363b","slug":"political-nahan-news-sml3510625166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री ने 36 लाभार्थियों को बांटे शहरी आवास योजना के स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री ने 36 लाभार्थियों को बांटे शहरी आवास योजना के स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
पांवटा साहिब में आवास योजना के स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थी ऊर्जा मंत्री सुखराम च?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के 36 पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित होने वाले आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना मकान के नहीं होगा। इसके लिए पंचायतों और शहरी निकायों में आवास योजनाओं के माध्यम से क्रमवार आवासों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस योजना से वंचित रह रहे हैं, उनके लिए पुन: सर्वे कर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ जन-धन खाता के माध्यम से सीधे तौर पर लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना है जहां प्रत्येक घर में रसोई गैस सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई भी गृहिणी बिना गैस के न रहे। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना चलाई गई है, जो परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचित रहे हैं। उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्षा सीमा चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मान ने भी अपने विचार रखे।
................