{"_id":"5fa6df528ebc3e5fa2076cbe","slug":"political-nahan-news-sml3508773130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन ने बाग आबड़ा में की 5.21 लाख रुपये की घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षवर्धन ने बाग आबड़ा में की 5.21 लाख रुपये की घोषणाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने बाग आबड़ा में महिला मंडल भवन, युवक मंडल भवनों में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से 5.21 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वह बाग आबड़ा में डेढ़ लाख रुपये से निर्मित हुए महिला मंडल भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने समस्याओं को सुना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में तैयार रहने के आदेश दिए।
इस अवसर कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और जयराम सरकार के जुमलों से जनता परेशान है। सभी कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर मोदी सरकार की नाकामियों को पहुंचाएंगे। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
ग्रामीणों ने ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के समक्ष सड़क और नवयुवक मंडल भवन, महिला भवन में फर्नीचर की मांगें रखीं जिस पर हर्षवर्धन चौहान ने 5 लाख 21 हजार देने की घोषणा की। इसमें 3 लाख नवयुवक मंडल भवन के लिए, 2 लाख संपर्क सड़क बाग और 21 हजार रुपये महिला मंडल आबड़ा में फर्नीचर के लिए दिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमर सिंह कपूर, कफोटा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मामराज ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस महासचिव गुलाब सिंह चौधरी, शिलाई महिला ब्लॉक अध्यक्षा सविता तोमर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरतो देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
-------------------