फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

नाहन में खुला सांसद सेवा केंद्र

Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Political
नाहन में सांसद सेवा केंद्र का उद्घाटन करते सांसद सुरेश कश्यप। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। यदि सांसद से मिलना है या कोई फरियाद सुनानी है तो आपको अब उनके घर जाने की जरूरत नहीं है। न ही उनका आने का इंतजार करना होगा। जन समस्याओं के निवारण के लिए नाहन में सांसद सेवा केंद्र खुल गया है। सेवा केंद्र में सांसद से जुड़े तमाम कार्य किए जाएंगे। सांसद सप्ताह में कुछ दिन इस केंद्र में बैठेंगे जबकि एक व्यक्ति यहां हर रोज उपलब्ध रहेगा। मंगलवार को सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने डीआरडीए के भवन में बनाए गए सांसद सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत कई नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एक सेवा केंद्र सोलन में खोलने के बाद यह दूसरा केंद्र नाहन में शुरू किया गया है। इस सेवा केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य सांसद के मौजूद न होने पर भी सांसद से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आम जनता को सहूलियत प्रदान करना है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सांसद सेवा केंद्र की शुरुआत आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए की गई है।
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र के निवासी किसी भी समय यहां अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के खुलने से जिलावासी सांसद निधि से स्वीकृत योजनाओं, सभी प्रकार के पत्राचार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में अब नियमित रूप से कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा रेखा तोमर, पूर्व अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed