फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political event in nahan

नाहन में बदहाल सड़कों, लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
political event in nahan
नाहन में खस्ता हाल सड़कों को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी जन। - फोटो : NAHAN
नाहन(सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, लचर स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सत्याग्रह करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस ने उपायुक्त सिरमौर को स्थानीय समस्याओं का एक ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले कांग्रेस ने डीसी कार्यालय तक रैली निकाली और करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा जनप्रतिनिधि पर जिला में शराब और खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोप भी जड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़कों और मेडिकल कॉलेज के कार्यों पर सवाल और इसकी गुणवत्ता की जांच की मांग भी की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस के मात्र धरने प्रदर्शन के एलान से बौखलाए विधायक डॉ. बिंदल को बदहाल सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। बीते तीन वर्षों से नाहन शहर सहित पूरे नाहन विधानसभा में ही सड़कों का बुरा हाल है। सोलंकी ने आरोप लगाया कि नाहन शहर में जहां पेयजल आवंटन व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली के अघोषित कटों से जनता परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। यहां तक की डॉक्टरों के पास भी इलाज की सुविधाएं मौजूद नहीं है। अल्ट्रासाउंड के लिए दो-दो महीने की तारीखें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सोलंकी ने कहा कि यदि 30 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस सत्याग्रह करेगी। अधिकारियों का घेराव होगा और तब तक उन्हें कमरों में बंद रखा जाएगा, जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी, नाहन कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed