फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Police sends 20 challans for action in court in Nahan

यातायात पुलिस ने 20 चालान काट अदालत भेजे

Thu, 21 Oct 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police sends 20 challans for action in court in Nahan
नाहन के गुन्नूघाट में बिना सीट बेल्ट वाहन चालने वाले चालक का चालान करते यातायात प्रभारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस का शिकंजा लगातार जारी है। वीरवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दोपहिया वाहन चालकों समेत छोटे व बड़े वाहनों के 20 चालान काटे। पुलिस ने सभी मामले आगामी कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिए हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट न पहनने और आदर्श पार्किंग के चालान किए।
विज्ञापन

एएसआई रामलाल चोपड़ा ने बताया कि पुलिस ने शहर के गुन्नूघाट, कच्चा टैंक, दिल्ली गेट व नया बाजार आदि हिस्सों में कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 20 चालान काटकर मामले अदालत भेज दिए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। ताकि, दुर्घटना से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में हादसे के कई मामले सामने आते हैं। अधिकतर हादसे लापरवाही से ही पेश आते हैं। लिहाजा, लोग नियमों का पालन कर पुलिस को अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed