फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police

पुलिस व जनता के बीच स्थापित किए जाएंगे मधुर संबंध: डा. खुशहाल

Fri, 06 Nov 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
police
सिरमौर जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ खुशहाल चंद शर्मा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्य बिना टीम वर्क के संभव नहीं है। एक और एक ग्यारह के फार्मूले पर सिरमौर पुलिस पूरे टीम वर्क के प्लान के साथ कार्य करेगी। इसके लिए पुलिस सिपाही से लेकर बड़े अधिकारी को साथ लेकर कार्य किए जाएंगे। शुक्रवार को जिला सिरमौर के नए एसपी का पदभार संभालने के दौरान डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध कायम किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस थानों और चौकियों में शिकायतकर्ता के साथ पुलिस शालीनता से व्यवहार करें। इसके लिए भी विशेष कदम उठाए जाएंगे। सिरमौर जिला तीन राज्यों की सीमा से सटा है। ऐसे में यहां पर गैरकानूनी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। नशा माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा। जिले में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। मुख्य रूप से जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा। लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा लोगों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच जितना अधिक मधुर तालमेल होगा, उतना जिले से गैर कानूनी कार्य खत्म हो सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में ड्रग्स, शराब, वन, खनन और गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड-19 एड्वाइजरी का पालन करें। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। मास्क पहने। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें ताकि कोरोना काल में इस महामारी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
1999 से शुरू की सेवाएं
आईपीएस डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने 1999 में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की। 2001 से 2003 तक एसडीपीओ रोहड़ू रहे। 2003 से 2006 तक एसडीपीओ मनाली और इसके बाद पालमपुर में भी बतौर एसडीपीओ सेवाएं दी। इसके बाद एसपी डरोह रहे। वहीं, एसपी ऊना, एसपी किन्नौर, एसपी विजिलेंस, एसपी सीआईडी के रूप में डॉ. खुशहाल शर्मा अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2016 से 2020 तक एसपी लॉ एंड ऑर्डर रहे। 6 नवंबर से उन्होंने सिरमौर जिले के पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाला है।
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed