{"_id":"626d8cdd74ebf25af41efaed","slug":"police-ki-pathsala-organised-in-dadhahu-school-sirmaur-on-30-april-2022-nahan-news-sml407384895","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिचक, डर और चुप्पी का मतलब अपराध को बढ़ावा : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिचक, डर और चुप्पी का मतलब अपराध को बढ़ावा : संजीव
विज्ञापन
राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक ?
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। अपराध के दस्तक देने से पहले ही उसे रोक दिए जाने से अपराध जन्म ही नहीं लेता। हिचक, डर व चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। वारदात के दौरान ही अपराधियों का डटकर मुकाबला करना आज समय की जरूरत है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम शनिवार को कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में आयोजित हुआ।
रेणुकाजी पुलिस थाना के कार्यवाहक एसएचओ संजीव कुमार ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस से किसी भी तरह की हिचक व परहेज न रखकर अपराध को रोकने में सहयोग दें। नशे जैसी बुराइयों को रोकने में आम जनता का सहयोग मिलना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए छात्राएं अपने अभिभावकों को भी पुलिस की मदद करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने कानून के सम्मान व कानून से जीवन आसान विषय पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने आत्मसुरक्षा के गुर भी सिखाए। इस दौरान नौवीं व दसवीं कक्षा की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दसवीं कक्षा की छात्रा महक शर्मा ने समाज में पुलिस की भूमिका की मनभावन प्रस्तुति से पुलिस की कार्यप्रणाली को दर्शाया। नौवीं कक्षा की छात्राओं ने तिरंगे तुझे झुकने न देंगे, तुझे मिटने न देंगे समूह गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
स्कूल की मुख्याध्यापिका ऊषा रानी ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर 10वीं की छात्रा कशिश शर्मा, नौवीं की प्रिया ठाकुर सहित करीब दर्जनभर छात्राओं ने पुलिस से रूबरू हो कर उनसे कई सवाल भी किए। पुलिस अधिकारी ने भी बड़ी तन्मयता से उत्तर दिया। इस मौके पर महिला आरक्षी निर्मला व किरण सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
--------
-नौवीं कक्षा की छात्रा यशस्विनी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की इस पाठशाला से उसे आत्मरक्षा व सुरक्षा की बेहतर जानकारी हासिल हुई है।
-दसवीं कक्षा की छात्रा प्रतीक्षा ठाकुर ने कहा कि हमें अपराध को रोकने में पुलिस की मदद को आगे आना चाहिए।
-नौवीं कक्षा की छात्रा नेहा शर्मा ने कहा कि अपराध होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए टोल फ्री नंबर की विस्तृत जानकारी दी गई है। इससे वह अपराध को रोकने में सक्षम हो सकेंगी।
-छात्रा गार्गी ठाकुर ने कहा कि पुलिस हमारी रक्षक है। पुलिस कर्मियों की मेहनत व कार्यप्रणाली को देखते हुए हमें उनका सहयोग करना चाहिए।
-सातवीं कक्षा की छात्रा निधि अग्रवाल ने कहा कि पुलिस दिन रात जनता की सेवा में तत्पर हैं। अपराध को रोकने में हमें पुलिस को अपना सहयोग देना चाहिए।
-श्रुति ठाकुर कहा कि पुलिस की इस पाठशाला से उन्हें कईं महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं है। इससे वह अपराध को रोकने के साथ-साथ अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं।
- बीना ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में कानून के सम्मान व कानून से जीवन आसान विषय पर दी गई जानकारी काफी लाभप्रद थी।