{"_id":"67b4946fc497bcd48307de09","slug":"police-constable-examination-nahan-news-c-177-1-nhn1002-143831-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 216 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 216 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
नाहन में कांस्टेबल भर्ती में 100 मीटर दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र...
216 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
1200 में से 909 पुरुष प्रतिभागी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 1088 आरक्षी पद भरने की प्रक्रिया के तहत नाहन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में मंगलवार को 216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। 1200 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें 909 भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए।
दरअसल, सिरमौर जिले में आरक्षी भर्ती के लिए 11 से 20 फरवरी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों के लिए, जबकि 15 के बाद पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। पुलिस की ओर से मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है।
चंबा ग्राउंड में सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। चंबा मैदान में लंबाई की जांच के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ करवाई गई। वहीं चौगान मैदान में अभ्यर्थियों की 100 मीटर दौड़ हुई। बुधवार को 1200 पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया में शामिल 909 अभ्यर्थियों में से 216 ने परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 1200 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
....संवाद