{"_id":"6649ce654074937cf20e270c","slug":"pm-modi-will-hold-rallies-in-nahan-and-mandi-on-may-24-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi HP Visit: पीएम मोदी 24 मई को नाहन और मंडी में करेंगे रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi HP Visit: पीएम मोदी 24 मई को नाहन और मंडी में करेंगे रैलियां
Sun, 19 May 2024 03:33 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 19 May 2024 03:33 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। वे एक ही दिन नाहन और मंडी में जनता तो संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : X/BJP4India
विस्तार
चुनावी माहौल में हिमाचल प्रदेश का पारा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को यहां पहुंचेंगे। वह एक दिन में दो चुनावी जनसभाएं नाहन और मंडी में करेंगे। प्रदेश में अंतिम चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए उनका दौरा लगभग फाइनल हो गया है।
विज्ञापन
सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि 24 मई को प्रधानमंत्री सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन पहुंचेंगे। वह यहां चौगान मैदान में सुबह 11:00 बजे जनता को संबोधित करेंगे। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की तरफ से पीएम का प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन के बाद प्रधानमंत्री 24 मई को ही दोपहर 1:00 बजे मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा करेंगे। मोदी का प्रदेश का यह पहला चुनावी दौरा होगा।
विज्ञापन