फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   plots marking begin in renuka ji

Sirmour News: रेणुका मेला मैदान में प्लॉटों की मार्किंग प्रक्रिया शुरू

Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
plots marking begin in renuka ji
रेणुका के मेला मैदान में प्लाटों की मार्किंग करते राजस्व विभाग के अधिकारी। संवाद
व्यापारियों को भाईदूज से आवंटित किए जाएंगे प्लॉट
विज्ञापन


प्रथम पंक्ति में 350 प्लॉट तैयार करने का रखा लक्ष्य

योगेन्द्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर मेला मैदान में प्लॉटों की मार्किंग (अंकन) प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राजस्व विभाग ने रेणुका मेला मैदान में करीब 350 मुख्य प्लॉट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। व्यापारियों का रुझान बढ़ता देख अतिरिक्त प्लॉटों को भी तैयार किया जाएगा।

31 अक्तूबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर व्यापारियों को प्लॉट भाईदूज से आवंटित किए जाएंगे। तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग के करीब दर्जन भर कर्मचारी मेला मैदान में प्लॉटों की मार्किंग में जुटे हुए हैं। 10 अक्टूबर तक सभी प्लॉटों को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने इस मर्तबा प्लाॅट आंवटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के साथ-साथ प्लॉटों की सबलेटिंग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। किसी भी व्यापारी को प्लॉटों को सबलेट करने का अधिकार नहीं होगा। इस मर्तबा मेला मैदान को भी ठेके पर देने का निर्णय लिया गया था, जिसको लेकर 25 सितंबर को बाकायदा टेंडर आमंत्रित किए गए थे लेकिन ठेकेदार का रुझान न होने के कारण मेला प्रशासन ने प्लॉटों को स्वयं ही बोली के आधार पर देने का मन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मर्तबा नौकाघाट से आगे और स्नानघाट तक दूकान या रेहड़ी-फड़ी लगाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। त्रिवेणीघाट पर 10 प्रसाद विक्रेताओं के लिए 10 प्लाॅट अलग से तैयार किए जाएंगे, जिनको भी बोली पर ही दिया जाएगा।

रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि सभी प्लाॅटों को 10 अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। व्यापारियों को प्लॉट 23 अक्टूबर से ही वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम पंक्ति के सभी मुख्य प्लॉटों को बोली के आधार पर ही दिया जाएगा।


बॉक्स---

2.25 लाख में नीलाम हुए रेहडी-फड़ी के प्लाॅट

रेणुका मेला मैदान में पहली मर्तबा रेहड़ी और फड़ी के प्लाॅटों को ठेके पर दिया गया है। इसकी नीलामी से बोर्ड को 2.25 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। बीते वर्ष की तुलना में 9 हजार रुपये अधिक है। बीते वर्ष बोर्ड को रेहड़ी फड़ी से 2.16 लाख रुपये की आय अर्जित हुई थी। रेहड़ी-फड़ी का ठेका रणदीप सिंह ठाकुर के नाम हुआ है।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed