फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Person died in car accident on way to Shilai

कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Person died in car accident on way to Shilai
Person died in car accident on way to Shilai
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल में हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दो साल के बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल शिलाई में भर्ती किया गया है। हादसा वीरवार सुबह शिलाई-हलां सड़क पर भीब गांव के समीप हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हलां से शिलाई की ओर आते समय कार (एचपी12-7836) गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि भीब गांव के समीप कार बैक की जा रही थी। इसी बीच चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

कार में दिनेश पुत्र प्रताप सिंह (26) निवासी नाया, बाबूराम पुत्र बिरजू (54) निवासी नाया, ब्रह्मदत्त पुत्र बाबूराम (23) नाया, पवन पुत्र ब्रह्मानंद (2) नाया सवार थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला और पुलिस को भी सूचना दी। इस बीच दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बाबूराम की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रोनहाट ने मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों की सूचना चिकित्सक से प्राप्त कर उन्हें भी फौरी राहत प्रदान की जाएगी। उधर, शिलाई पुलिस के प्रभारी मस्तराम ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed