फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   People returned from Kumbh should get corona check: Dr. Paruthi

कुंभ से लौटे लोग करवाएं कोरोना जांच : डॉ. परूथी

Thu, 22 Apr 2021 06:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
People returned from Kumbh should get corona check: Dr. Paruthi
कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर नाहन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने कहा है कि जो लोग कुंभ से लौटे हैं वे कोरोना टेस्ट करवाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी टेस्ट के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया है। उन्होंने वीरवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में जिप सदस्यों, नप नाहन के पार्षदों, व्यापार मंडल, बार्बर एसोसिएशन और चेंबर आफ कॉमर्स के साथ हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जन प्रतिनिधियों को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का सहयोग मांगा और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की निगरानी करने का आग्रह किया। उन्होंने शादियों में एकत्रित होने वाली भीड़ पर अंकुश लगाने में सहयोग मांगा और यह सुनिश्चित करने को कहा कि विवाह समारोह और अंतिम संस्कार में 50 से अधिक लोग एकत्रित न हो। विवाह समारोह के आयोजन से पूर्व संबंधित उपमंडलाधिकारी से अनुमति लेने के लिए भी प्रेरित करें। बैठक में दौरान डॉ. परूथी ने चेंबर आफ कॉमर्स के सदस्यों को सभी उद्योगों में कोविड टेस्ट सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए और महाप्रबंधक उद्योग ज्ञान चंद को इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कालाअंब और पांवटा साहिब में प्रतिदिन एक उद्योग में सभी मजदूरों की कोविड जांच करना सुनिश्चित करें। बाहरी राज्यों से उद्योगों में आ रहे कर्मचारियों से कोविड टेस्ट रिपोर्ट लेना अनिवार्य किया जाए। केवल आरटीपीसीआर लैब की कोविड जांच रिपोर्ट ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed