फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people of sirmaur remember the ex cm virbhadrs singh on his death aaniversary

सिरमौर में याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
people of sirmaur remember the ex cm virbhadrs singh on  his death aaniversary
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर पांवटा में श्रद्धासुमन अर्पित करते यु? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर जिला सिरमौर में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई समेत अन्य पार्टी संगठनों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला और ब्लॉक स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन नाहन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सोलंकी समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शारीरिक रूप से आज हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन हमारे दिलों में आज भी वह मौजूद हैं। उनके दिखाए रास्तों पर चलकर आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। वहीं, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ददाहू में पूर्व मुख्यमंत्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय विश्राम गृह में एकत्रित हुए जहां उन्होंने दिवंगत वीरभद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी ओर से किए गए विकास कार्यों को सराहा।
इस मौके पर महासचिव मित्र सिंह तोमर, आशा शर्मा, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, सतीश्वर शर्मा, मोहनलाल, यशवंत ठाकुर, रविंद्र गोयल व बलिंद्र सिंह सहित ब्लॉक कांग्रेस से जुड़े अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
---
प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने में योगदान
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विस क्षेत्र के सराहां में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा ने कहा कि हिमाचल को बनाने में स्वर्गीय डॉ. वाईएस परमार का योगदान रहा, वहीं प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र शास्त्री, संजयपाल ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष मोनी ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, संतोष शर्मा, सतेंद्र नेहरू, नरवीर ठाकुर, सुधीर ठाकुर, धर्म सिंह, जगमोहन, हरिदत्त, कुंदन सिंह, सुनील शर्मा, सूर्यकांत सेवल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----
संकल्प दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
नौहराधार (शिलाई)। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि बोगधार में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विनय कुमार ने कहा कि प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने मिलकर संकल्प लिया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के हिमाचल के विकास के लिए देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

---
सतौन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया
सतौन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य पर शिलाई कांग्रेस ने सतौन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामेश्वर शर्मा, मामराज कपूर, जय सिंह, रामलाल, शशी कपूर, राकेश शर्मा, अरुण राणा और विक्रम पंवार आदि ने उन्हें याद करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते न?

कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते न?- फोटो : NAHAN

सराहां में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते पच्छाद ब्लॉ?

सराहां में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते पच्छाद ब्लॉ?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed