फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   People from half a dozen villages in Pachhad region thirst for 13 days

पच्छाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग 13 दिन से प्यासे

Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
People from half a dozen villages in Pachhad region thirst for 13 days
पच्छाद तहसील के अंतर्गत चमेंजी पंचायत में पानी की किल्लत के चलते पानी ढोती महिलाएं। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिले के पच्छाद क्षेत्र की चमेंजी पंचायत के करीब आधा दर्जन गांव बीते 13 दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान हैं। बार-बार अधिकारियों से मांग के बावजूद ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण क्षेत्र के धारघाट, रोयो, झाखड़, निहोत, टाड़ा, चांदपुर और खिलड़ा गांवों के सैकड़ों ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राकृतिक स्रोत में पानी बहुत कम है। इसके चलते ग्रामीणों को जंगल से पानी ढोकर जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी जोगिंद्र सिंह, देशराज, संजय, श्रीकांत, सचिन, सुखचैन, पप्पूराम, रणवीर, माताराम, सहीराम, ज्योति, सुनीता, निर्मला, सीता, विद्या, शक्ति, ओम प्रकाश और बाबूराम ने इसके लिए विभाग को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

इनका आरोप है कि पहले तो यहां पर पेयजल सप्लाई करने वाली मोटर की बेल्ट टूटने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी और अब यहां पर तैनात कर्मचारी पानी ही नहीं छोड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। कर्मचारी कई दिन से यहां नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को भी पत्र भेजकर समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग की। शिकायत के बाद दो तीन गांव को पेयजल आपूर्ति की गई है। सभी गांवों में नियमित तरीके के पानी नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के जेई मनमोहन शर्मा का कहना है कि कुछ दिन पहले यहां पेयजल सप्लाई करने वाली मोटर की बेल्ट टूट गई थी। इसे ठीक कर दिया है। जल्द ही ग्रामीणों को पानी की सुचारू सप्लाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed