फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing water problem in moginand

मोगीनंद में जल संकट, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 15 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Fri, 15 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
people facing water problem in moginand
पानी के ‌ल‌िए हाहाकार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कालाअंब के मोगीनंद गांव में पानी का संकट गहरा गया है। बरसात के मौसम में भी गांव के लगभग एक सौ परिवार पानी के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं लेकिन आईपीएच महकमा कोई इंतजाम नहीं कर पा रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे।

कालाअंब के अप्पर मोगीनंद में कई दिनों से पानी नहीं आया है। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो गए हैं। शुक्रवार को पंचायत प्रधान राजेश चौहान की अगुवाई में ग्रामीणों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान राजेश चौहान ने बताया कि विभाग की बांका बाड़ा-मोगीनंद उठाऊ पेयजल योजना पूरी तरह से सलानी की नदी के पानी पर निर्भर है। जब बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आती है तो पानी गंदा हो जाता है। नदी में सिल्ट जमने की वजह से यह योजना ठप हो जाती है जिसकी वजह से अप्पर मोगीनंद क्षेत्र में भारी पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगे हैंडपंप भी जल स्तर गिरने से सूख गए हैं। अप्पर मोगीनंद में रह रहे लगभग सौ परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता राजेश मोंगरा ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर मोगीनंद के ग्रामीण उनसे मिले हैं। उन्होंने बताया कि अप्पर मोगीनंद में नया बोर किया गया है जिसको मोटर पंप डालकर एक दो दिन के भीतर चालू कर दिया जाएगा।
-------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed