फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem due to deval tikkeri nahan route bus

Sirmour News: देवल टिकरी-नाहन बस से आधे रास्ते में उतारी सवारियां

Tue, 07 Nov 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
people facing problem due to deval tikkeri nahan route bus
सराहां-नाहन रूट पर देवल टिकरी बस से लवासा चौकी चौक पर उतारीं सवारियां। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

देवल टिकरी-नाहन बस से आधे रास्ते में उतारी सवारियां

टायर के चक्कर में लेट की जा रही बस, सवारियां परेशान

परवाणू से आने वाली बस के इंतजार में की जा रही देरी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सुबह 8:50 पर सराहां से चलने वाली देवल टिकरी-नाहन रूट की सरकारी बस पिछले तीन दिन से देरी से चल रही है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। इस बस में बैठी सवारियों को सराहां से 9 किलोमीटर आगे लवासा चौकी चौक पर उतार दिया। इस बीच सवारियों को 20 मिनट तक परवाणू से सराहां आ रही बस का इंतजार करना पड़ा।

दरअसल, देवल टिकरी-नाहन रूट की बस इन दिनों परवाणू से सराहां आने वाली बस के चक्कर में देरी से चलाई जा रही है। परवाणू से आने वाली बस की छत्त पर निगम के नाहन डिपो के टायरों की खेप पहुंच रही है।
विज्ञापन


इस वजह से देवल टिकरी रूट भी प्रभावित हो रहा है। मंगलवार सुबह 9:10 बजे सराहां बस स्टैंड से चलने वाली शिमला-हरिद्वार बस के परिचालक ने भी सवारियों को बिठाने से ही मना कर दिया। इसके बाद निगम ने सराहां से एक बस लवासा चौकी के चौक तक भेजी लेकिन बीच रास्ते में बस रोककर सवारियां उतार दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यहां परवाणू-सराहां बस पहुंची तो इस देवल टिकरी बस को वापस सराहां भेजा गया और परवाणू सराहां रूट की बस को सीधे नाहन रवाना किया जिसकी छत्त पर टायरों की खेप थी। बस के आधा घंटे देरी से चलने के कारण काॅलेज के बच्चे परीक्षा देने भी देरी से पहुंचे।

सवारियों में राजन ठाकुर, आयुष पुंडीर, प्रिया, रंजना, उमेश आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से देवल टिकरी बस देरी से चलाई जा रही है। इससे विद्यार्थी ही नहीं, कामकाजी, महिलाएं, नौकरीपेशा लोग भी परेशान हो रहे हैं। इस बस में सुबह के समय सराहां से नाहन डिग्री कॉलेज आने वाले दर्जनों विद्यार्थियों के साथ-साथ जिला मुख्यालय नाहन में नौकरी कर रहे कामकाजी लोगों के साथ अन्य सवारियां भी इसी बस में सफर करतीं हैं।


निगम के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने कहा कि बुधवार से देवल टिकरी बस को समय पर चलाने के आदेश दे दिए हैं। लोगों को इस बस से अब कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed