फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people dislike state govt. policies

वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग : सुखराम चौधरी

Wed, 05 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
people dislike state govt. policies
- एनडीए तथा शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर पूर्व ऊर्जा मंत्री को मिठाई खिलाते कार्यकर्त
वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग : सुखराम चौधरी
विज्ञापन

शिमला सीट प्रभारी और पूर्व ऊर्जा मंत्री को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भाजपा को क्षेत्र से अच्छी बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय पांवटा साहिब में जश्न का माहौल रहा। बुधवार को आयोजित बैठक में स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाए। केंद्र में एनडीए को बहुमत मिलने व हिमाचल से चारों सीटों पर विजय हासिल करने पर जश्न भी मनाया।

बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा को बढ़त मिली है। जनता लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। पूर्व ऊर्जा मंत्री व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया। लोगों पर दबाव भी बनाया गया लेकिन भाजपा के बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है जिसके चलते विजय हासिल हुई है। प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों की चारों सीटें भाजपा हार गई।
विज्ञापन

पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री के हाथ फिर से मजबूत किए हैं। सुखराम चौधरी ने कहा कि सभी मतदाताओं का और सिरमौर की जनता के साथ-साथ प्रदेश के सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हैं। खुशी के मौके पर चुनावी कार्यालय में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम हुआ। विधायक सुखराम ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाए और जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान रमेश तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर,
नेत्तर सिंह चौहान, शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान, सीमा चौधरी, पार्षद दीपा शर्मा, सुखविंद्र सिंह व नवीन शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पांवटा व आंजभोज क्षेत्र से शामिल हुए।
संवाद
...

- एनडीए तथा शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर पूर्व ऊर्जा मंत्री को मिठाई खिलाते कार्यकर्त

- एनडीए तथा शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर पूर्व ऊर्जा मंत्री को मिठाई खिलाते कार्यकर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed