फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners

पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करें सरकारें

Wed, 10 Jul 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
pensioners
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की नाहन इकाई ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना अविलंब बहाल करने की मांग की है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना से उनके परिवारों का भी भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसे अविलंब बहाल किया जाना चाहिए। संघ की नाहन इकाई की बैठक प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर में हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना 2015 से देय महंगाई भत्ते, चिकित्सा भत्ता बिलों, संशोधित पेंशन और करुणामूलक आधार पर नौकरी दिए जाने के मुद्दे हावी रहे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार को इस संदर्भ में ज्ञापन भेजने की भी बात की गई। प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना और अन्य देय भत्तों से उनके परिवार का भी भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह मांगें तत्काल प्रभाव से लागू होनी चाहिए। बैठक में इस बात को लेकर गहरा रोष प्रकट किया गया कि हाल ही में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनको मात्र दो माह की ही पेंशन दी गई है जबकि वह बनती ज्यादा है। इसके अलावा पेंशनरों का डेढ़ माह से बकाया एरियर न देने पर भी नाराजगी जाहिर की गई। संघ के वक्ताओं ने कहा कि यह राशि न मिलने से पेंशनर और उसके परिजन अत्यंत कष्टदायी स्थिति में दिन काट रहे हैं। कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। संघ ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की बकाया पेंशन और देय राशि अविलंब प्रदान की जाए। बैठक में मौजूद राजेंद्र कुमार पाहवा, लायक राम ठाकुर, मोहन सिंह, जयवंत सिंह, अमरेश कुमार, हरिशरण शर्मा, महिंद्र सिंह, ब्रह्मस्वरूप, बृजभूषण, सतीश चंद, नीता राम, कन्हैया लाल, चानन सिंह, अमन कुमार, गोरखूराम, बालक राम, केदार सिंह आदि ने सरकार से पेंशनरों को संशोधित पेंशन 2013 की बजाय 2006 से देने की मांग की। इसके साथ ही मेडिकल भत्ते की मासिक देय राशि एक हजार रुपये करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed