फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   patangbaji business in nahan

रक्षा बंधन पर उड़े पतंग, छोड़ जाते हैं मौत का सामान

Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
patangbaji business in nahan
नाहन बाजार में बिक्री के लिए रखी गई चाईनीज डोर व पंतग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पतंगबाजी का शौक पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। नाहन में रक्षाबंधन पर पतंग उड़ाने की रिवायत है जो रियासतकालीन समय से चली आ रही है। हालांकि पतंगबाजी में कमी आई है लेकिन रक्षाबंधन पर इसकी रस्म जरूर निभाई जाती है। कुछ सालों से युवा चाइनीज डोर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन प्रशासन इसकी बिक्री रुकवाने में नाकाम रहा है जिससे हर वर्ष रक्षाबंधन पर पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली चाइनीज डोर मौत का सामान छोड़ जाती है। जो इंसानों और पक्षियों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। कुछ ही दिनों के बाद रक्षाबंधन पर फिर पतंगबाजी होनी है। ऐसे में शहर के बुद्धिजीवी चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जब ‘अमर उजाला’ ने उनसे बात की तो उन्होंने चाइनीज डोर के दुष्प्रभाव गिनाते हुए इसका इस्तेमाल न करने की बात कही।
------बाक्स
क्या कहते हैं शहर के बुद्धिजीवी
1. बीएसएनएल की जेटीओ प्रिया कश्यप ने कहा कि चाइनीज डोर मानव जाति और पक्षियों के लिए घातक है। इससे घायल कई पक्षियों ने मेरे सामने दम तोड़ा है। युवाओं को भी देशहित और पर्यावरण हित में इससे परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. शिक्षक लायक राम भारद्वाज ने कहा कि पतंगबाजी के बाद घरों की छतों, तारों, सड़कों, पेड़ों में चाइनीज डोर रह जाती है जिसमें उलझकर दोपहिया चालक और लोग चोटिल हो रहे हैं। देश हित में युवाओं को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
3. कवि श्रीकांत अकेला ने कहा कि यह डोर बहुत मजबूत है, टूटती नहीं। वृक्षों में लटकी चाइनीज डोर से उलझ कर पक्षी दम तोड़ रहे हैं। कई पक्षियों को इस डोर में दम तोड़ता देख चुका हूं। युवाओं को चाहिए कि वह साधारण डोर ही इस्तेमाल करें।

4. शिक्षिका अनिशा गौतम ने कहा कि प्रतिबंध लगा होने के बाद भी नाहन में चाइनीज डोर की बिक्री हो रही है, जो दुखद है, पतंगबाजी के बाद यहां-वहां लटकी डोर महीनों इंसानों को घायल करेगी तथा पक्षियों की जान लेगी। इसके इस्तेमाल पर ईमानदारी से रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed