{"_id":"695bab01cec596108e0ed31f","slug":"part-death-case-followup-nahan-news-c-177-1-ssml1030-168844-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात एनएच खोला, आज बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात एनएच खोला, आज बैठक
विज्ञापन
फोलोअप -
एसडीएम कफोटा, डीएसपी और तहसीलदार भी देर रात तक मौके पर डटे रहे
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक पार्थ का शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रविवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर कमरऊ में एक हाइड्रा की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कमरऊ पंचायत के उपप्रधान के इकलौते बेटे पार्थ शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। देर रात को एसडीएम कफोटा, डीएसपी पांवटा साहिब, तहसीलदार कमरऊ और थाना प्रभारी पुरुवाला मौके पर डटे रहे। ग्रामीणों से बैठक के बाद रात करीब एनएच को खोल दिया गया। अब, मंगलवार को अन्य मांगों और मुद्दों पर तहसील कार्यालय कमरऊ में बैठक रखी गई है।
बता दें कि कमरऊ में एक हाइड्रा ने सड़क के साथ स्कूटी पर बैठे पार्थ शर्मा (12) पुत्र सुरेश शर्मा को हिट कर दिया। गंभीर हालत होने पर ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से आक्रोशित कमरऊ और आसपास गांवों के ग्रामीणों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने एक वर्ष से एनएच मार्ग कार्य को पूरा नही करने पर नाराजगी जताई।
इस सड़क के लिए भूमि पहले अधिग्रहित की जा चुकी है। इसके बावजूद तय मानकों के अनुसार सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। अधिग्रहित की गई भूमि पर भी सड़क बनाने और नालियों को तैयार करने में लापरवाही बरती जा रही है। तंग सड़क का खामियाजा पीड़ित परिजनों को उठाना पड़ा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम कफोटा ओपी ठाकुर, डीएसपी पांंवटा मानवेंद्र ठाकुर, कार्यकारी तहसीलदार कमरऊ ओपी ठाकुर, प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल डे और एसएचओ पुरुवाला राजेश पाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच ने आश्वासन दिया कि सड़क चौड़ीकरण करने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमण को हटाने में सहयोग का आग्रह प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों से भी किया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक पार्थ का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने गांव ले जाकर मृतक बच्चे का संस्कार किया।
एसडीएम कफोटा ओपी ठाकुर ने बताया कि लोगों को समझाने के बाद एनएच मार्ग खुलवा दिया गया था। मंगलवार को सुबह 11 बजे अन्य विभिन्न मांगों पर तहसील कार्यालय कमरऊ में बैठक रखी गई है।
संवाद