{"_id":"69ca5de4a2583977310a1278","slug":"parients-admit-their-children-in-govt-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175219-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अभिभावक निजी की बजाए सरकारी स्कूलों में करवाएं बच्चों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अभिभावक निजी की बजाए सरकारी स्कूलों में करवाएं बच्चों का दाखिला
विज्ञापन
राजकुमार चौहान, प्रधानाचार्य, शमेशर स्कूल नाहन।
सचित्र परिचर्चा--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इन दिनों स्कूलों में नए शिक्षा सत्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने ही वाली है। ऐसे में, सरकारी स्कूलों में अधिक दाखिले को लेकर सरकारी स्कूल सजग नजर आ रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन पंफलेट और दूसरे माध्यमों से अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला मुख्यालय नाहन स्थित 251 साल पुरानी शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन समेत दूसरे स्कूलों ने भी अगले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ाने को प्रयास तेज कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन ने जहां बाहरी दीवार पर सरकार की ओर से छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं को चस्पां किया है वहीं शिक्षक भी अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
-- -- बाक्स
सरकारी स्कूलों में बदल गए हालात, दी जा रही बेहतरीन सुविधाएं
1. शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने कहा कि स्कूल में छात्रों के साथ छात्राओं को भी दाखिला मिलेगा। अभिभावक अपनी सोच बदलें और सरकारी स्कूल में बच्चे का दाखिला करवाएं।
विज्ञापन
2.बोहलियों स्कूल की शिक्षक अनिशा चौहान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित अध्यापक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे रहे हैं, बच्चों को मुफ्त में पुस्तकें देने के साथ-साथ उनके पोषण के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था है। इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।
3. पूर्व बीआरसीसी रेखा चौहान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां भी हो रही हैं। मां-बाप पर आर्थिक बोझ न पड़े इसके लिए निशुल्क वर्दी तक सरकार दे रही है। अभिभावकों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
4. शिक्षक जागृति शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से बीपीएल, एससी/एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना, व्यवसायिक शिक्षा में एक हजार रुपये के कौशल विकास भत्ते तक की सुविधा दी है। अभिभावक निसंकोच सरकारी स्कूलों का रुख करें और सुविधाओं को लाभ उठाएं।
-- -संवाद