हिमाचल: पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर थप्पड़ और मुक्के मारता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करता हुआ व्यक्ति नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, गाली-गलौज भी किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ठेकेदार है। मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि वीडियो में जो पुलिस कर्मी नजर आ रहा है, वह धौलाकुआं में छठी आईआरबी बटालियन में सेवारत है और इन दिनों तारूवाला में स्ट्रांग रूम में डयूटी दे रहा है। मामला बुधवार का है। पुलिसकर्मी की तरफ से पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दी गई है। शिकायत में पुलिसकर्मी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को खाना खाने के बाद स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहा था।
रास्ते में गोंदपुर के पास जैसे ही वह स्कूटी पर जा रहा था तो एक गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी और चालक मोबाइल फोन सुन रहा था। चालक ने स्कूटी के आगे आकर कट मारा। इसके बाद उसने चालक को सही से कार चलाने को कहा। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने मारपीट की और उसका बैग छीन लिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस कर्मी की शिकायत के आधार पर आरोपी फरमान के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 132, 121(1), 303(2), 352, 351(2), तथा 3-5 के तहत पुलिस थाना पांवटा साहिब में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उधर, देर शाम को आरोपी का पुलिस से माफी मांगे जाने का वीडियो भी सामने आ आया।