{"_id":"51de74d0a88104d276cbbf48a5c3cd5f","slug":"paonta-bdc-members-takes-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंस पांवटा के सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंस पांवटा के सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा (सिरमौर)
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति पांवटा के नवनिर्वाचित बीडीसी के 40 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। देरी से पहुंची गिरीपार के दुर्गम टटियाणा की पंचायत समिति सदस्य क्योशो देवी को बाद में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
वीरवार को एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने खंड विकास अधिकारी सभागार में नव निर्वाचित बीडीसी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के विकास व विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य सकारात्मक व रचनात्मक योगदान दें। इस दौरान बीडीओ पांवटा अभिषेक मितल व तहसीलदार पांवटा विमला पोखरियाल वर्मा व बीडीओ मौजूद रही।
विज्ञापन
शपथ लेने वाले सदस्यों में दुगाना पंचायत बीडीसी सदस्य ममता देवी, शरली मानपुर से प्रदीप सिंह, जामना से अनिता देवी, कमरऊ से बबीता देवी, बढ़वास से विभूति, सतौन से खतरी राम, भजौन से सरीता देवी, कोडग़ा से आशा देवी, बनौर से गुमार सिंह, नघेता से रमेश कुमार, खोदरी माजरी से विमला देवी, राजपुर से शिवानी शर्मा, डांडा से प्रेम लता, भगानी से सरोज, मानपुर देवड़ा से महिपाल, गोरखूवाला से पूनम देवी,डोबरी सालवाला से संगीता देवी, मुगलावाला करतापुर से यशपाल, शिवपुर से अमनदीप कौर, कुंजा से वसीम अहमद, निहालगढ़ से श्रवण कुमार, अमरकोट से नीरज वर्मा, बद्रीपुर से सुधीर कुमार गुप्ता, जामनीवाला से इंद्रजीत कौर, कुंडियों से लियाकत अली, व्यास से सुनीता देवी, कांडो कांसर से राधा देवी, भरोग बनेड़ी से मुक्ता कुमारी, छछेती से श्यामा देवी, रामपुर भारापुर से संतोष देवी, धौलाकुआं से टेकचंद, कोलर से कृष्णकांत, हरिपुरखोल से इकबाल, सैनवाला मुबारिकपुर से राम मूर्ति, माजरा से रफीक अली, मिश्रवाला से फरोज खान, पुरूवाला से करनैल सिंह, पातलियां से परविंद्र सिंह व भाटावाली से सुभाष ने शपथ ली। देरी से पहुंचने वाली टटियाना की क्योशी देवी को एसडीएम कार्यालय में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन