{"_id":"60b7c5448ebc3e9a955d6ec5","slug":"panchyats-of-sirmaur-nahan-news-sml3723407165","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुने जाने पर जिले की 35 पंचायतों को मिली पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुने जाने पर जिले की 35 पंचायतों को मिली पुरस्कार राशि
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। निर्विरोध चुनी गई 35 पंचायतों को 3.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि सरकार की ओर से भेंट की गई है। निर्विरोध चुनी गई प्रत्येक पंचायत को 10-10 लाख रुपये का उपहार दिया गया है। इस राशि को पंचायतें अपने स्तर पर विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगी। इसमें केवल ग्राम सभा से ही स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।
बीते जनवरी माह में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जिले की 259 पंचायतों में से 35 पंचायतों को निर्विरोध चुना गया है। निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को सरकार ने 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया गया था। चुनाव संपन्न होने के कुछ माह बाद ही पंचायतों के खाते में एकमुश्त इस राशि को डाल दिया गया।
निर्विरोध चुनी गईं इन पंचायतों में सर्वाधिक 11-11 पंचायतें शिलाई और पांवटा ब्लॉक में शामिल हैं। जबकि राजगढ़ और संगड़ाह में पांच-पांच, पच्छाद में दो और सबसे कम नाहन ब्लॉक में केवल एक पंचायत ही शामिल है, जिन्हें पुरस्कार राशि पहुंचाई गई है। संबंधित पंचायतें अपने स्तर पर इस राशि को केवल विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगी।
विज्ञापन
उधर जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि सिरमौर जिले की 35 पंचायतों को निर्विरोध चुना गया है। इनको सरकार की ओर से उपहार स्वरूप 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। यह राशि संबंधित पंचायतों के बैंक खातों में डाल दी गई है। संबंधित पंचायतें अपने स्तर पर इस राशि को विकास कार्यों में खर्च कर सकेंगी।