फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat and nagar nikaye will get 53 lakh by wine selling

शराब बिक्री से नप और पंचायतों को मिलेंगे 53 लाख

Sat, 20 Feb 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 20 Feb 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
panchyat and nagar nikaye will get 53 lakh by wine selling

 सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान सिरमौर विनोद कश्यप ने शनिवार को यहां कहा कि सरकार के निर्णयानुसार शराब के ठेकों के माध्यम से दो प्रतिशत उपकर संबंधित क्षेत्र के शहरी निकाय और पंचायतों के विकास के लिए लिया जाता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभी तक दो प्रतिशत उपकर के रूप में 53 लाख की राशि एकत्रित हुई है। उपायुक्त बीसी बडालिया की ओर से इस राशि को जिला के तीन शहरी निकायों एवं 228 पंचायतों को 29 फरवरी को एक बैठक में वितरित की जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि एकत्रित राशि में से 6.20 लाख रुपये नगर परिषद नाहन, 10 लाख रुपये नगर परिषद पांवटा और 2.23 लाख रुपये, नगर पंचायत राजगढ़ को वितरित किए जाएं और राशि जिला की सभी पंचायतों को जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित रहे कि जिले के कई पंचायताें एवं दो नगर परिषद एवं एक नगर पंचायत क्षेत्र में अंग्रेजी एवं देसी के शराब के ठेके हैं जिससे दो प्रतिशत उपकर के रूप में ग्राहकों से लिया जाता है। एकत्र धनराशि सालभर बाद पंचायत एवं नप को बांटी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed