फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   painting compition

गांधी जयंती पर होगी ऑनलाइन चित्रकला व नारा लेखन स्पर्धा

Thu, 24 Sep 2020 05:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
painting compition
नाहन (सिरमौर)। गांधी जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन और भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल की विद्यार्थियों की जिलास्तरीय ऑनलाइन स्पर्धा होगी। यह स्पर्धा नारा लेखन और चित्रकला वर्ग में आयोजित होगी। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में छठी से आठवीं तथा वरिष्ठ वर्ग में नवमी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सितंबर तक जिला भाषा अधिकारी सिरमौर की ईमेल पर प्रविष्टि भेजी जा सकती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से आकर्षक पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01702-223115 व मोबाइल नंबर-9816756785 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed