फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one person misbehave with forest team in ponta sahib in illegale minning case

अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से गालीगलौज और हाथापाई

Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
one person misbehave with forest team in ponta sahib  in illegale minning case
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन मंडल के तहत पड़ने वाले जंबूखाला में अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग टीम से हाथापाई का मामला सामने आया है। विभाग का आरोप है कि आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके से जबरन भगा कर ले गया। उसे रोकते समय दो वन कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग जमोटवा बीट की वनरक्षक सीमा को देर रात जंबूखाला में ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन की सूचना मिली। इसके बाद वन रक्षक सीमा, संदीप और वनकर्मी बलबीर की टीम मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि एक स्वराज ट्रैक्टर खाले से पत्थर लोड कर रहा है। संबंधित ट्रैक्टर चालक के पास खनन संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय टीम ने कार्रवाई अमल में लाए जाने के दौरान ट्रैक्टर मालिक भजन सिंह निवासी बेहड़ेवाला को सूचित किया। सूचना मिलने पर भजन मौके पर पहुंचा। ट्रैक्टर मालिक ने डैमेज रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभागीय टीम का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने विभागीय टीम से गालीगलौज और हाथापाई भी की। उसके बाद जबरदस्ती ही ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर मौके से भगाने को कहा। खुद भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने कहा कि घटना के दौरान वनकर्मी बलबीर और वनरक्षक संदीप को ट्रैक्टर रोकने के प्रयास में हल्की चोटें भी आई हैं। वन विभाग की टीम ने हाथापाई करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर पांवटा थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ट्रैक्टर मालिक भजन सिंह निवासी बेहड़ेवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed