फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one man died in jeep accident in silai- case file

पराली से लदी पिकअप के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
one man died in jeep accident in silai- case file
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल के तहत आने वाली संपर्क सड़क गंगटोली-बांबल पर पराली से लदी पिकअप पलटने से उसके नीचे आने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिकअप के नीचे आए व्यक्ति को इलाज के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रताप सिंह पुत्र स्व. जवाला सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान सामने गंगटोली-बांबल सड़क पर पराली से लदी एक पिकअप चढ़ाई चढ़ रही थी।
विज्ञापन

अचानक पिकअप मार्ग के बाईं तरफ पलट गई। जब वह मौके पर पहुंचा तो पिकअप चालक रवि दत्त पुत्र रंगी लाल निवासी गांव डाबरा ने बताया कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। वह चढ़ाई में गाड़ी में ओट लगाने गया था। जब दोनों ने पीछे जाकर देखा तो कंठी राम पराली से भरी पिकअप की बाडी के नीचे दबा हुआ था। उसके सिर और मुंह में चोटें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंठी राम को इलाज के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने कंठी राम को मृत घोषित कर दिया। शिलाई पुलिस ने लापरवाही से पिकअप चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed