{"_id":"c607832358906b655fc501c6635ed850","slug":"one-died-in-road-accident-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजारी पुल के समीप मैक्सी कैब पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजारी पुल के समीप मैक्सी कैब पलटी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 14 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत सैनवाला-कौंलावालाभूड़ मार्ग पर शुक्रवार रात को बजारी पुल के समीप एक मैक्सी कैब सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 9:30 बजे मैक्सी कैब नंबर-एचपी-001-0169 बजारी पुल के समीप अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट नीचे खेत में गिरकर पलट गई। इससे उसमें सवार राजेंद्र सिंह (43) निवासी कौंलावालाभूड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मैक्सी कैब को मालिक वर्मा पापड़ी निवासी सुरेश पाल चला रहा था, उसे हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन