फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in jeep accident in echadi

Sirmour News: सेब से लदा पिकअप सड़क पर पलटा, नेरवा के एक युवा बागवान की मौत

Sun, 30 Jul 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
one died in jeep accident in echadi
सेब से लदा पिकअप सड़क पर पलटा, नेरवा के बागवान की मौत
विज्ञापन

कोटी- इछाड़ी मोटर मार्ग पर हुए हादसे में चालक को आई मामूली चोटें
उत्तराखंड पुलिस तफ्तीश में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल से देहरादून जा रहा सेब से लदा एक पिकअप वाहन इछाड़ी के समीप सड़क पर पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार 24 साल के बागवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।
मृतक शिमला जिले के नेरवा का रहने वाला है। उत्तराखंड पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को एक पिकअप जीप (एचपी-63ए-3010) सुबह हिमाचल के नेरवा से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। वाहन में सेब की पेटियां लदी हुईं थीं।
सुबह करीब चार बजे इछाड़ी के समीप आए मलबेे की चपेट में आकर वाहन सड़क पर ही पलट गया। इससे वाहन में सवार सुधीर (24) पुत्र भगतराम निवासी ग्राम ग्योह, थाना नेरवा, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश वाहन के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वाहन का चालक विनोद कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम सांगटी जिला शिमला को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र लाल, सुरेंद्र कुमार, मोतीलाल जिनाटा, जगतराम शर्मा और थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया। जेसीबी के सहारे वाहन को खड़ा कर उसके नीचे फंसे मृतक के शव को निकाला गया।
उत्तराखंड के राजस्व उपनिरीक्षक जगतराम ने बताया कि सड़क के किनारे मलबा पड़ा था। संभवत मलबे की चपेट में आकर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
...

सुधीर चार भाई बहनों में सबसे छोटा था
मृतक सुधीर पेशे से बागवान था। चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के चाचा मोहिंद्र सिंह खाक्टा ने बताया कि सुधीर बड़ा मेहनती था। उसके माता पिता भी बागवानी करते हैं। बागवानी में सुधीर की काफी रूचि थी। उसकी मौत की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed