फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one boy died in mysterious circumstances marriage function in girpaar area sirmaur

विवाह समारोह में पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 25 Apr 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
one boy died in mysterious circumstances marriage function in girpaar area sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के गिरिपार इलाके में एक शादी समारोह में पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की हत्या हुई या कोई हादसा, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। इसके आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के गत्ताधार के क्याडों गांव में देर रात एक युवक की मौत हो गई। हरिपुरधार क्षेत्र के साथ लगते शिमला जिले के कुपवी का रहने वाला 35 वर्षीय मोहनलाल गत्ताधार में एक शादी समारोह में पहुंचा था। यहां मोहनलाल खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया गया। मामले की सूचना संगड़ाह पुलिस थाना को मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गहरी चोटें आईं थीं। मृतक के शव को रात के समय पीएससी गत्ताधार में रखा गया, इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि युवक की मौत को लेकर हर पहलू की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed