फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one accused boy arrested in anderi panchyat kalaambh sirmaur in murder case of girl

कालाअंब में युवती की हत्या मामले में युवक गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
one accused boy arrested in anderi panchyat kalaambh sirmaur in murder case of girl
कालाअंब में युवती की हत्या के आरोप में पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की पालियो पंचायत के अंधेरी गांव की युवती के हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप मृतका के गांव का ही रहने वाला और कालाअंब स्थित एक उद्योग में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात्रि गिरफ्तार किया है जिसे रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को लगभग 72 घंटों में सुलझा लिया। हत्या के क्या कारण रहे हैं, यह तो जांच में पता चलेगा लेकिन बताया जा रहा है कि युवक ने एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन मार्च को थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत अंधेरी गांव से एक युवती का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला था। पुलिस के मुताबिक उक्त युवती 20 फरवरी से लापता थी, जिसकी प्राथमिकी युवती के परिजनों ने कालाअंब थाने में दर्ज कराई थी। युवती का शव पास के जंगल से बरामद होने के बाद पुलिस को फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली। फोरेंसिक जांच में घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम की ओर से जांच के दौरान जुटाए साक्ष्यों के आधार पर उक्त युवक को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में बीते शनिवार रात्रि मृतका के गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed