फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui

हाथरस कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के लिए मांगी फांसी

Thu, 19 Nov 2020 05:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
nsui
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। जिसे रोकने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में लोगों को जागरूक करने के लिए एनएसयूआई ने पूरे जिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को गिरिपार की कमरऊ पंचायत से अभियान की शुरुआत की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में दुष्कर्म जैसे आपराधिक मामलों के खिलाफ समाज को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि देश में दुष्कर्म जैसी घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। जिसे रोकने के लिए केंद्र की सरकार को सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। सिरमौर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। विपुल शर्मा ने कहा कि हाथरस में हुए दुष्कर्म के आरोपियों को अभी तक कोई कड़ी सजा नहीं दी गई है। एनएसयूआई ने मांग की है कि हाथरस में हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए। इस हस्ताक्षर अभियान को जिले भर में एनएसयूआई के विनोद ठाकुर, अरुण कुमार, शिवम, विशाल, विवेक भंडारी, शालू ठाकुर, आंचल ठाकुर और वीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed