{"_id":"6ac631979ac86927190a7f04","slug":"nss-sivir-begin-in-jamna-school-nahan-news-c-177-1-nhn1011-190923-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जामना स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 25 स्वयंसेवक ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जामना स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 25 स्वयंसेवक ले रहे भाग
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ मध्यमिम पाठशाला जामना में एनएसएस शिविर में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए अध्याप
-सेवानिवृत्त शिक्षक रण सिंह चौहान ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर 7 से 13 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 18 छात्राओं और सात छात्रों सहित कुल 25 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक रण सिंह चौहान मुख्य अतिथि, जबकि युवा चिकित्सक डॉ. तुषार शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आत्मा राम चौहान और कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि रण सिंह चौहान ने स्वयंसेवकों से संस्कारवान, कर्मठ और मेहनती बनने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हर कार्य को ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि डॉ. तुषार शर्मा ने स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कचरे के उचित निपटान और प्लास्टिक कचरे को अलग एकत्र करने पर जोर दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने स्वयंसेवकों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर 7 से 13 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 18 छात्राओं और सात छात्रों सहित कुल 25 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक रण सिंह चौहान मुख्य अतिथि, जबकि युवा चिकित्सक डॉ. तुषार शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आत्मा राम चौहान और कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि रण सिंह चौहान ने स्वयंसेवकों से संस्कारवान, कर्मठ और मेहनती बनने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हर कार्य को ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि डॉ. तुषार शर्मा ने स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कचरे के उचित निपटान और प्लास्टिक कचरे को अलग एकत्र करने पर जोर दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने स्वयंसेवकों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।