फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp organised in shamsher school

Sirmour News: विद्यार्थियों को बताया विषम परिस्थितियों से खुद को कैसे करें सुरक्षित

Fri, 01 Dec 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
nss camp organised in shamsher school
शमशेर स्कूल नाहन में एनएसएस शिविर के दौरान बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी देते राजन। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया विषम परिस्थितियों से खुद को कैसे करें सुरक्षित
शमेशर स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमेशर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों को आपदा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन शर्मा के नेतृत्व में यह अतिथि संबोधन हुआ।
इसमें आपदा प्रबंधन सिरमौर के जिला समन्वयक राजन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयं सेवियों को प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, आंधी और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने और लोगों की सहायता करने के तरीके बताए। उनको यह भी बताया गया कि आपदा में भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। इन दुर्घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी जरूरी है।
विज्ञापन

राजन शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े लोग खास प्रशिक्षण की मदद से विकट परिस्थितियों से स्वयं को बचाते हुए जानमाल के नुकसान को कम कर सकते हैं। साथ ही वे पीड़ितों को समय पर सहायता पहुंचाने और स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा आने की सूरत में आपातकालीन नंबरों पर संपर्क साधना चाहिए। साथ ही जितना हो खुद को आपदा स्थल से दूर रखना चाहिए। आपदा के दौरान जख्मी और हताहतों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, जिससे संभावित नुकसान को कम किया जाए।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed