फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp in nahan school

Sirmour News: झांसी रानी पार्क और स्कूल परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
nss camp in nahan school
नाहन में रानी झांसी पार्क की सफाई करती पीएमश्री स्कूल नाहन की एनएसएस छात्राएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा शुक्रवार को एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। सुबह के समय स्वयंसेवियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूल परिसर लौटकर योग और ड्रिल गतिविधियों में भाग लिया।

स्वयंसेवियों ने स्कूल के पिछले हिस्से सहित विभिन्न भागों की गहन सफाई की। इसके उपरांत शिक्षकों की देखरेख में स्वयंसेवी नजदीकी झांसी रानी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क से झाड़ियां, अवांछित घास और कूड़ा-कर्कट हटाया। पार्क से एकत्रित किए गए जैविक कचरे का सदुपयोग करते हुए उसे विद्यालय की क्यारियों में खाद के रूप में डाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी, अंजना चौहान, आंचल वर्मा और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed