फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no money for roads in sirmaur

सिरमौर में सड़कों को हुए नुकसान की भरपाई को नहीं मिली राशि

Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
no money for roads in sirmaur
नाहन-ददाहू सड़क पर पड़े गड्ढे। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। बरसात का सीजन तकरीबन खत्म हो चुका है लेकिन मानसून में सड़कों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से अभी तक फंड का प्रावधान नहीं हो पाया है। इस वजह से सड़कों की मरम्मत का काम भी लटका गया है। इस मानसून में सड़कों की हालत काफी खस्ता हो चली है। सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। कई जगह पैरापिट गिरे पड़े हैं तो कहीं डंगे। कहीं मलबा और पत्थर सड़कों के किनारे पड़े हैं। इससे जिलेभर की सड़कों पर सफर खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

जनपद सिरमौर की सड़कों को इस बरसात में साढ़े 15 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के नाहन मंडल में इस नुकसान का आंकड़ा ढाई करोड़ है। विभाग की ओर से नुकसान की भरपाई के लिए उच्चाधिकारियों और सरकार को लिखा गया है लेकिन अबतक न तो प्रदेश सरकार से धनराशि का प्रावधान हो पाया है और न ही केंद्र सरकार से कुछ मिला। इस वजह से सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जबकि, त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दीपावली के लिए महज एक माह का वक्त शेष है। हालांकि, इस मर्तबा मानसून सीजन भी लंबा चला। विभाग के नाहन मंडल में ददाहू क्षेत्र की सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, नाहन के निचले इलाके की सड़कें भी भारी भूस्खलन के चलते प्रभावित हुई हैं। अभी किसी भी सड़क पर न तो टारिंग कार्य शुरू हो पाया है और न ही पैक वर्क। कई जगह विभाग के कर्मचारी गड्ढों को मिट्टी से भर रहे हैं। लिहाजा, खराब सड़कों के चलते वाहन चालकों समेत यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि सरकार से अभी बजट नहीं मिला है लेकिन विभाग अपने रिसोर्स से सड़कों को सुधारने के कार्य में जुटा है। सड़कों की खराब हालत को सुधारा जा रहा है। फंड का इंतजाम होने तक विभाग ने अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed