फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no maintaince work of yamuna path

Sirmour News: क्षतिग्रस्त यमुना पथ की नहीं हुई मरम्मत, रिहायशी कॉलोनी को खतरा

Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
no maintaince work of yamuna path
क्षतिग्रस्त यमुना पथ की नहीं हुई मरम्मत, रिहायशी कॉलोनी को खतरा
विज्ञापन

नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के बीच द्वंद में फंसा यमूना पथ का निर्माण कार्य
75 लाख बजट से बना यमुना पथ पिछली बरसात के मौसम में है टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर बने यमुना पथ को पिछली बरसात में काफी क्षति हुई है। योजना कार्य लोक निर्माण विभाग ने किया था। अब नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब तथा लोक निर्माण विभाग के बीच मरम्मत कार्य को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
इसके चलते अब तक भी मरम्मत कार्य नहीं हो सका है। बरसात शुरू होने पर टूटे यमुना पथ वाले स्थल से साथ लगती रिहायशी कॉलोनी की सुरक्षा दीवार दरकने लगी है। इसके चलते इस कॉलोनी के कुछ रिहायशी घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय तत्कालीन विधायक चौधरी किरनेश जंग ने इस योजना को बनवाया था। एनएच-07 व अन्य मार्गों पर सुबह शाम सैर पर निकलने वाले लोग हादसों का शिकार होने लगे थी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों की मांंग पर यमुना नदी किनारे सुरक्षित भ्रमण के लिए 75 लाख लागत से यमुना पथ निर्माण कार्य करवा कर मांग पूरी की गई थी। नगर परिषद समेत विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से दीवारों पर देवी-देवताओं की बेहतरीन तस्वीरों समेत पौधरोपण भी किया गया। सैर पर निकलने वाले व पर्यटकों के बैठने के लिए शेड निर्माण हुआ लेकिन पिछले वर्ष बरसात के मौसम में यमुना नदी किनारे बने इस मार्ग पर दो जगह काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हुआ था। अब नगर पालिका परिषद का कहना है कि लोनिवि ने मार्ग निर्माण के बाद हेंडओवर नहीं किया है। पिछली बरसात में मार्ग को हुई क्षति के बाद कई बार पत्र व्यवहार किया जा चुका है।

बाक्स...
लोक निर्माण से नहीं मिला पत्र का कोई जवाब : निर्मल कौर
- नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजे जा चुके हैं। क्षतिग्रस्त यमुना पथ की विभाग न खुद मरम्मत कर रहा है, न ही नगर पालिका को लिखित पत्र का जवाब दे पा रहा है। इस कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है।


बाक्स...
नगर परिषद को शीघ्र पत्र होगा जारी : डीएस तोमर

- लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस तोमर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। नगर पालिका परिषद के पत्र का शीघ्र जवाब भेज दिया जाएगा। जिससे क्षतिग्रस्त यमुना पथ कि मरम्मत का कार्य शुरू हो सकें।
संवाद



....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed