{"_id":"6787a34e85914ab9050c7d42","slug":"no-light-in-behdewala-area-nahan-news-c-177-1-ssml1030-141233-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बेहड़ेवाला समेत आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बेहड़ेवाला समेत आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
- भुंगरनी गुरुद्वारा के समीप अनियंत्रित होकर पलटे ट्राले से बिजली पोलव लाईन क्षतिग्रस्त: संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहड़ेवाला समेत आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित
तेज रफ्तार ट्राला पलटा, भुंगरनी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से बनी समस्या
बिजली लाइन को तोड़ने वाले ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज : अंशुल ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांंवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब से भगानी जिला मुख्य सड़क पर भुंगरनी के समीप तेज रफ्तार ट्राला पलट गया। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया है। हादसे में भुंगरनी-11 केवी ट्रांसफार्मर लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद से ग्राम बेहड़ेवाला में पिछले 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बोर्ड को लाखों की क्षति पहुंची है। बिजली बोर्ड की तरफ से आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
शिवपुर भुंगरनी निवासी गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह व कार्तिक ने बताया कि सुबह प्रात: भ्रमण पर निकले लोगों ने भुंगरनी के समीप ट्राला क्षतिग्रस्त देखा। प्रात: करीब सवा चार बजे क्रॅशर से भर कर निकले तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर भुंगरनी-बेहड़ेवाला के समीप गुरुद्वारा गेट के कुछ दूरी पर पलट गया। हादसे में ट्रक के कंडक्टर आलम को चोटें आई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक इतनी तीव्र गति से होने पर अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा की तरफ जाकर बिजली लाइन से टकराया है। इसके चलते भुंगरनी ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति लाइन के तीन पोल-कंडक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। जिससे अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला व आसपास क्षेत्र की बिजली लाइन बंद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बिजली बोर्ड कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार बोर्ड कर्मचारियों व मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली आपूूर्ति लाइन ठीक करने का कार्य प्रगति पर रहा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब अंशुल ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है। बिजली बोर्ड को आपूर्ति लाइन पोल, कंडक्टर क्षति के साथ आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब 4 से 5 लाख की क्षति आंकी गई है।
बाक्स...
आफत बन रही ट्रालों की रफ्तार, सीसीटीवी लगने जरूरी : ग्रामीण
आसपास के ग्रामीणों राम सिंह, प्रदीप व अनवर अली का कहना है कि भगानी से पांवटा तक कुछ स्थलों पर सीसीटीवी लगने जरूरी है। बाहरी राज्यों के तेज रफ्तार कई ट्रकों की पिछली नंबर प्लेटें भी हटाई होती हैं जिससे हादसा होने पर पुलिस को जांच में भी दिक्कतें आती हैं।
बाक्स...
बड़ा हादसा होने से टला
- पांवटा निवासी अध्यापक सुरेश तोमर, व्यवसायी दिनेश शर्मा व राकेश कुमार ने बताया कि गनीमत ये रही कि हादसा तड़के सवा चार बजे के करीब हुआ। इस मार्ग पर 5 बजे के बाद सैकड़ों लोग प्रात: भ्रमण को निकलते हैं। अगर सुबह पांच से सात बजे के बीच हादसा होता तो लोग ट्रक की चपेट में आ सकते थे।
संवाद
...