फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no hindi and english lecturers in dhar tikkeri school

Sirmour News: न हिंदी न अंग्रेजी के प्रवक्ता<bha>;</bha> कई पद हैं खाली, कैसे पढ़ेंगे बच्चे

Sat, 13 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
no hindi and english lecturers in dhar tikkeri school
न हिंदी न अंग्रेजी के प्रवक्ता; कई पद हैं खाली, कैसे पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन

धार टिकरी स्कूल में शिक्षकों के कई पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
अंग्रेजी और हिंदी भाषा की पढ़ाई भी चल रहीं जुगाड़ के सहारे
सरकारों से गुहार लगाकर थक गए अभिभावक, नहीं मिले शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टिकरी में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है। इस स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण राजभाषा हिंदी और अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी की पढ़ाई भी निपटाने वाले ढर्रे तक ही सीमित है।
क्षेत्र की करीब पांच पंचायतों को लाभान्वित करने वाली इस पाठशाला में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के करीब 7 पद रिक्त चल रहे हैं। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार से खाली पदों को भरने की मांग करते-करते थक चुके हैं लेकिन अभी तक खाली पद नहीं भरे गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस समय पाठशाला में सौ से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में राजभाषा हिंदी, अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषय के शिक्षकों के पद भी खाली चल रहे हैं। इन विषयों की पढ़ाई निपटाने वाले ढर्रे तक ही सीमित है। इसके अलावा टीजीटी नॉन मेडिकल, इतिहास, कंप्यूटर शिक्षक का पद भी लंबे समय से रिक्त है। यही नहीं गैर शिक्षकों में वरिष्ठ सहायक व लिपिक का पद भी खाली है। इससे इन पदों का बोझ भी शिक्षकों पर ही आन पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान धनेश्वर सिंह, रीना कुमारी, पूनम शर्मा, वंदना कुमारी, सुरेश कुमार, सुनील ठाकुर, प्रतिपल व सुनील कुमार ने कहा कि पूर्व सरकार में अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक स्टाफ की मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब वर्तमान मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया है। यदि स्टाफ नहीं मिला तो मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

स्कूल के प्रधानाचार्य बंसीलाल ने बताया कि स्कूल में खाली पड़े प्रवक्ता व अध्यापकों के पदों की सूचना उच्च अधिकारी को भेज दी गई है। उम्मीद है नये शिक्षकों की नियुक्ति होते ही स्कूल को शिक्षक मिल जाएंगे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed