फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no doctors in phc gatadhaar

Sirmour News: पीएचसी गत्ताधार में दो साल से चिकित्सक नहीं, लोग परेशान

Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
no doctors in phc gatadhaar
भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार में दो साल से कोई भी चिकित्सक नहीं है। यहां चिकित्सक न होने से लोगों को घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं।

सिरमौर भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रेस को जारी बयान में प्रताप सिंह रावत ने कहा कि जिला सिरमौर के अति दुर्गम क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार में दो साल से कोई भी चिकित्सक नहीं है, जिसकी वजह से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है।
विज्ञापन


रावत ने बताया कि कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए या कोई व्यक्ति अचानक ढांक से गिर जाए तो फिर उस व्यक्ति को उपचार के लिए 50 किलोमीटर दूर संगड़ाह या फिर इतना ही दूर शिलाई ले जाना पड़ता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत्ताधार क्षेत्र में साल 1996 में आंत्रशोथ जैसी भयानक बीमारी फैली थी, जिसके कारण उस समय 16 लोगों की मौत हो गई थी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार में क्षेत्र की 6 पंचायतों के लोग अपना उपचार करने के लिए आते हैं और यह सभी पंचायत हिमाचल सरकार की ओर से पिछड़ी पंचायत घोषित है, लेकिन इसके उपरांत भी प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार में चिकित्सक की नियुक्ति नहीं कर रही है।


उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं। उन्होंने अपने गत्ताधार प्रवास के दौरान कहा था कि गत्ताधार में शीघ्र ही चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी, जबकि कांग्रेस की सरकार को 3 साल होने वाले हैं लेकिन इसके बाद भी अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार में चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है, जिसकी वजह से गत्ताधार क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed