फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no cold water in dadhau bus stand, traveller feeling upset

ददाहू बस अड्डे पर ठंडा पानी नहीं मिलने से यात्री परेशान

Sat, 30 Apr 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Sat, 30 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ददाहू बस अड्डे पर विभाग द्वारा स्थापित वाटर कूलर पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिस कारण ददाहू बस अड्डे पर आने जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यात्री बस अड्डे पर पड़ी एकमात्र टंकी का गर्म पानी पीने को विवश हो रहे हैं।

विज्ञापन


ददाहू बस अड्डे पर प्रतिदिन 60 से अधिक बसें आवागमन करती हैं जिसके माध्यम से यहां पर हर रोज सैकड़ों यात्रियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन यात्रियों के लिए बस अड्डे पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। विभाग द्वारा स्थापित वाटर कूलर खराब पड़ा धूल फांक रहा है, लेकिन विभाग ने उसकी मरम्मत करवाना उचित नहीं समझा। जबकि निगम को ददाहू बस अड्डे के माध्यम से अड्डा टैक्स के रूप में 35 से 40 हजार रुपये की मासिक आय अर्जित हो रही है लेकिन विभाग चाहकर भी वाटर कूलर को ठीक नहीं करवा पाया है। इसको लेकर निगम की भारी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

उधर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन संजीव बिष्ट ने बताया कि वाटर कूलर खराब होने की सूचना उन्हें मिल चुकी है। ददाहू बस अड्डे पर नया वाटर कूलर लगाने के प्रयास किए जाएंगे। पुराना कूलर ठीक होने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed