{"_id":"6644c0d5b14598ff6d04adb1","slug":"no-cleanness-in-nainatikker-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124463-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नैनाटिक्कर पंचायत बनी गंदगी का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नैनाटिक्कर पंचायत बनी गंदगी का ढेर
विज्ञापन
स्वच्छ निर्मल अवार्ड से सम्मानित नैनाटिक्कर पंचायत में फैली गंदगी। संवाद
सचित्र--
नैनाटिक्कर पंचायत बनी गंदगी का ढेर
पंचायत में जहां देखो कूड़े और कचरे के मिल रहे ढेर
चंद साल पहले ही स्वच्छ निर्मल अवार्ड से पंचायत को किया गया था सम्मानित
कूड़ा फेंकने की व्यवस्था न होने से बिगड़ी दशा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंतर्गत आने वाली नैनाटिक्कर पंचायत गंदगी का ढेर बनती जा रही है। इस पंचायत को चंद साल पहले ही स्वच्छ निर्मल अवार्ड से पुरस्कृत किया गया था लेकिन आज इसकी दशा बद से बदतर हो गई है। जहां भी देखो सिर्फ गंदगी के ढेर ही नजर आते हैं।
स्थानीय निवासी जयसिंह ठाकुर, अरुण ठाकुर, विकास ठाकुर, सुरेश कुमार, संजय, अरुण, राजेश कुमार, विक्रम, प्रेम शर्मा आदि ने बताया कि नैनाटिक्कर में कूड़े को फेंकने की कोई भी स्थायी व्यवस्था नहीं है। सब्जी की दुकानों, ढाबा मालिकों और अन्य दुकानदारों की ओर से लगातार जहां-तहां कूड़ा फेंका जा रहा है। यह कूड़ा लोगों के खेतों में और नवनिर्मित भवनों में पहुंच रहा है। इस कूड़े के कारण आसपास दुर्गंध भी फैली हुई है जिस कारण कई बीमारियों को यह कूड़ा न्योता दे रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रधान, खंड विकास अधिकारी पच्छाद, एसडीम पच्छाद, उपायुक्त सिरमौर और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी इस बारे में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाया। अब आलम यह है कि नैना टिक्कर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है । गौर तलब रहे कि ढाबा मालिकों और स्थानीय दुकानदारों की ओर से पानी की निकासी के लिए बनाई गई ड्रेन में भी प्रतिदिन कूड़ा फेंका जा रहा है। इस कारण मुख्य बाजार में भी दुर्गंध फैली हुई है। बता दें कि प्रशासन द्वारा पूरे नैनाटिक्कर बाजार में कहीं भी कोई कूड़ेदान तक नहीं लगाया गया है और न ही कोई सफाई कर्मचारी की व्यवस्था की है। इस कारण नेशनल हाईवे 907-ए पर बसा नैनाटिक्कर कस्बा अपनी सुंदरता दिन प्रतिदिन खोते हुए नजर आ रहा है। लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग की कि इस कूड़े का कोई स्थायी निवारण किया जाए।
विज्ञापन
एसडीएम पच्छाद संजीव धीमान ने बताया कि पहले भी इस विषय पर कार्रवाई की गई थी और एक सफाई कर्मचारी क्षेत्र की साफ सफाई के लिए रखा गया था लेकिन स्थानीय दुकानदारों का सहयोग न मिलने की वजह से समस्या ज्यों की त्यों खड़ी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से समस्या के स्थायी निवारण का प्रयास किया जाएगा।
-- -- संवाद