फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nirmal singh elected president of state electricity board ponta unit

निर्मल सिंह बने राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन पांवटा के प्रधान

Wed, 22 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
nirmal singh elected president of state electricity board ponta  unit
विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन पांवटा इकाई के नवनियुक्त प्रधान व अन्य। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की पांवटा इकाई का बुधवार को चुनाव हुआ। इसमें निर्मल सिंह सहोता को प्रधान और संजय कुमार को महासचिव चुना गया। पांवटा के बद्रीपुर में होटल आशियाना में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा व महामंत्री हीरा लाल वर्मा की देखरेख में यह चुनाव आयोजित हुए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि पांवटा इकाई के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसमें निर्मल सिंह को प्रधान, संजय कुमार को महासचिव, सुनील चौधरी और इम्तयाज हाशमी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीलम शर्मा और हेमंत कुमार को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को महासचिव, राजीव सैनी को वित्त सचिव, बलदेव सिंह को मुख्य आयोजन सचिव, बाल किशन को आयोजन सचिव, प्रकाश और जय प्रकाश को संयुक्त सचिव चुना है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान निर्मल सिंह सहोता ने कहा कि प्रदेश इकाई के मार्गदर्शन में कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। संघर्ष के दौरान बिजली संशोधन अधिनियम, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति, पुरानी पेंशन बहाली, करुणामूलक आधार पर नियुक्ति, फील्ड स्टॉफ भर्ती, आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों को ठोस नीति व रिक्त पदों को भरे जाने की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन पांवटा इकाई के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed